हिण्डौन सिटी, 15 दिसंबर 2025: राज्य सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में हिण्डौन जिला चिकित्सालय परिसर में आज भारत विकास परिषद्, हिण्डौन शाखा एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में 61वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 97 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया, जिनमें 21 नए रक्तदाता शामिल थे। शिविर में करौली ब्लड बैंक की टीम ने कुल 54 यूनिट रक्त संग्रहित किया, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं।

रक्तदान प्रभारी मोहित मित्तल ने बताया कि शिविर का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव के मुख्य आतिथ्य में, पुलिस उपाधीक्षक मुनेश मीणा, पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता, शाखा अध्यक्ष उपेन्द्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन की उपस्थिति में मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

मंचासीन अतिथियों तथा परिषद् और भाजपा पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अधिकाधिक रक्तदान करने का आव्हान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता बनाए रखना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया। प्रातः 9 बजे से शुरू हुए शिविर में लगातार रक्तदाताओं की कतार लगी रही और कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

शिविर में परिषद् के प्रांतीय संरक्षक निरंजन शर्मा, गतिविधि संयोजक सेवा देवेन्द्र शर्मा, शाखा समन्वयक सुबोध जैन, शाखा संरक्षक अशोक गर्ग, उपाध्यक्ष नरेश रामपुरा, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, संयुक्त सचिव कैलाश गुप्ता, सत्यप्रकाश जिंदल, दौलत धाकड़, कमलेश वशिष्ठ, संजीव गुप्ता, शम्भू गुप्ता, गौरीशंकर, अमित अग्रवाल, नितिन खरैटा और महिला संयोजिका वंदना शर्मा, मंजू गुप्ता, राधाकिशोरी शर्मा, डॉ. लक्ष्मी अग्रवाल, रजनी गोयल, मोना मित्तल, सुहानी गर्ग, श्वेता जैन, अंजू गुप्ता, रचना गुप्ता, खुशबू गुप्ता, गरिमा गुप्ता, शिवानी और सपना सिंघल सहित अन्य मातृशक्ति ने रक्तदाताओं का पंजीकरण और प्रशस्ति पत्र वितरण की जिम्मेदारी निभाई।

शाखा अध्यक्ष उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि शिविर में नियमित रक्तदाताओं के साथ-साथ कई नए रक्तदाताओं ने भी भाग लिया, जिनमें कई महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, शिवकुमार सैनी, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जर, सत्येन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लज्जारानी अग्रवाल, चरण सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।

यह रक्तदान शिविर राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का प्रतीक बनकर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा।

Dheeraj kumar Sharma (hindon city)

Dheeraj kumar Sharma (hindon city)

धीरज कुमार शर्मा (हिंदॉन सिटी), प्रात:काल समाचार के अनुभवी संवाददाता हैं। वे लगातार शहर और आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा खबरों को जनता तक पहुँचाने में सक्रिय हैं। धीरज जी की रिपोर्टिंग में तथ्यात्मकता, निष्पक्षता और गहन विश्लेषण की झलक दिखाई देती है। उनकी खबरें न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि पाठकों को घटनाओं की पूरी तस्वीर समझने में भी मदद करती हैं। वे हमेशा समय पर और सटीक समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Next Story