भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का गंगापुर में स्वागत, युवा संवाद संपन्न
सवाई माधोपुर के भगवती पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने भजनलाल सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गंगापुर के भगवती पैलेस में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान मंचासीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी और अन्य पदाधिकारी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का युवा संवाद कार्यक्रम भगवती पैलेस में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
जिला मंत्री सुनील जोशी ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम बार गंगापुर आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी के नेतृत्व में गंगापुर की सीमा पर उन्हें गाड़ियों के काफिले के साथ रिसीव किया।
युवा संवाद एवं चर्चा
भगवती पैलेस में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित युवा संवाद एवं चर्चा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर कहा कि:
"युवाओं के लिए कार्य करने को भजनलाल सरकार प्रतिबद्ध है जिसका उदाहरण अभी भर्ती कलेंडर जारी कर पेश कर दिया है।"
इसी के साथ शंकर गोरा को भी विश्वास दिलाया कि सवाई माधोपुर जिले के युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के काम को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन
प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए युवा और महिलाओं के लिए भजनलाल सरकार की योजनाओं का जिक्र किया।
"कार्यकर्ताओं से जन जन तक इन योजनाओं का लाभ दिलवाने का आग्रह किया।"
उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता
कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल, महामंत्री अजय मीणा, अतुल शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र योगी, अशोक सैनी, नीरज सैनी, श्याम पाराशर, हेमेन्द्र तिवारी, कौशल बोहरा, गोपाल दीक्षित, अनिल दुबे, भानु पारीक, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दीपक उपाध्याय, हनुमान जाट, रंजीत बना, कुणाल सामरिया, गौरव मंगल, वेद प्रकाश शर्मा समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
