गंगापुर सिटी में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का भव्य स्वागत, संगठन को मिली नई ऊर्जा
गंगापुर सिटी में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा और अखिल द्विवेदी का स्वागत, संगठन मजबूती व युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा।

तस्वीर में गंगापुर सिटी के पार्थ रिसॉर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा और प्रदेश संयोजक अखिल द्विवेदी का स्वागत किया जा रहा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा एवं प्रदेश संयोजक अखिल द्विवेदी के गंगापुर सिटी आगमन पर पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, युवाओं की भूमिका तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को संगठन एवं समाज सेवा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा एवं प्रदेश संयोजक अखिल द्विवेदी के गंगापुर सिटी आगमन पर स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोडी, वेदप्रकाश शर्मा, विकास सैनी, बबलू चौधरी, अतुल मुद्गल, दर्शन गुर्जर, एडवोकेट विनोद गुर्जर, गोपाल दीक्षित, मुकेश राजलवाड़, राजू गुट्टा, जीतू गुर्जर, सारांश जैन सहित युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा और प्रदेश संयोजक अखिल द्विवेदी के दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं की भूमिका को लेकर चर्चा मुख्य विषय रही।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
