गंगापुर सिटी। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा शुक्रवार को पहली बार गंगापुर सिटी आगमन पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन किया।


आयोजन और स्वागत

भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा व जिला सह मीडिया प्रभारी धनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा के आगमन पर "युवा संवाद एवं बजट चर्चा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने शंकर गौरा का स्वागत इन विशेष भेंटों के साथ किया:

  • 21 किलो की माला।
  • त्रिनेत्र गणेश की तस्वीर।

प्रमुख संबोधन

युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा:

"युवा देश का भविष्य है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन देश में युवा तरुनाई को अग्रिम पंक्ति में लाकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है।"

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा ने भी उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा:

"मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक लाख नौकरियों का कैलेंडर जारी कर प्रदेश के युवा को तोहफा दिया है, ये भाजपा में ही संभव हुआ है नहीं तो कांग्रेस सरकार में बहुत पेपर लीक हुए जिससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।"


कार्यक्रम में उपस्थिति

शंकर गौरा का गंगापुर सिटी में जगह-जगह अभिनंदन हुआ। इस दौरान निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:

  • जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, उदय सिंह गुर्जर, दीपक सिंघल।
  • मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल।
  • युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मुरली गौतम।
  • ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाट, गंगापुर सिटी मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज।
  • आमी कटारिया, रघुनाथ वैष्णव, आकाश भारद्वाज, अजय बसवाल, केशव शर्मा, जीपी वर्मा।
  • ओमप्रकाश शर्मा, विकास सैनी, हरचरण सिंह, सीताराम गुर्जर, शेरसिंह मीणा, शुभम भारद्वाज।
  • पवन मुद्ग़ल, उदयभान जाट, मुकेश शर्मा, कपिल जैन, गोविन्द पाराशर, धनेश शर्मा, आभास शर्मा, महावीर चौधरी।

सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story