भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बुधवार रात्रि घोषित की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अनुमति से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने करौली निवासी जीतू शुक्ला को निधि एवं शोध विभाग में प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जीतू शुक्ला लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में विधानसभा संयोजक, युवा मोर्चा सदस्यता अभियान में सहसंयोजक तथा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में जिला संयोजक के रूप में जिम्मेदारी निभाई है। पार्टी हित में किए गए कार्यों और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त होने के बाद शहर के एक निजी होटल में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जीतू शुक्ला का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के प्रति भी कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया।

स्वागत कार्यक्रम में विप्र महासभा जिलाध्यक्ष सनी शर्मा, अक्षय तिवारी, वरुण चतुर्वेदी, संजय जंगम, हेमंत कश्यप, करण कश्यप, शेरा, नितांश भारद्वाज, दीपक व्यास, राजीव आरहेला सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के संकल्प को दोहराया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story