गंगापुर सिटी के नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से भाजपा युवा मोर्चा की शिष्टाचार भेंट, अपराध और नशे पर हुई विस्तृत चर्चा
गंगापुर सिटी में भाजपा युवा मोर्चा ने नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा से मुलाकात कर अपराध, नशे और यातायात व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

तस्वीर में (बाएं से दाएं) भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता, युवा नेता नागेश कुमार शर्मा और नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा कार्यालय में 'सत्यार्थ प्रकाश' पुस्तक भेंट करते हुए।
गंगापुर सिटी में भाजपा युवा मोर्चा के युवा प्रतिनिधियों ने युवा नेता नागेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नारायण लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत एक पौधा तथा स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा रचित ‘सत्यार्थ प्रकाश’ साहित्य भेंट स्वरूप प्रदान किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान युवा नेता नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि गंगापुर सिटी में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने, युवाओं में फैल रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक, यातायात व्यवस्था तथा अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा ने सभी को कानून एवं विधिक व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस के नैतिक दायित्व ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर’ के प्रभावी निर्वहन की बात दोहराते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ता शिवा बोहरा, प्रदीप आर्य, युवा लेखक कपिल डंगोरिया तथा युवा कार्यकर्ता राजू गजराना सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। शिष्टाचार भेंट के दौरान कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशे की रोकथाम और यातायात जैसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा बैठक का प्रमुख केंद्र रही।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
