सवाई माधोपुर, 24 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल का सवाई माधोपुर में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश महामंत्री ने जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी की योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की, जबकि मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीना, जिला उपाध्यक्ष लाल चंद गौतम, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित लकवाल और एससी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव मौजूद रहे।

इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में कुशतला टोल पर जाकर प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि जिले में एसआईआर का कार्य पूर्ण हो गया है और 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। वहीं, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस भी मनाया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने अपने संबोधन में राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरों के लिए कार्य करने वाला कार्यकर्ता केवल भाजपा में ही है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस एवं राज्य भर में चल रहे विकास रथों का समापन भी इस अवसर पर किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़, मीरा सैनी, जिला मंत्री गंगा शंकर गौतम, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेष भारद्वाज, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष जैन, कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज बैरवा, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, रामपाल बालोत, सतीश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, हरचरण सिंह, कृष्णा गुप्ता, सावित्री शर्मा, मदन मोहन अग्रवाल, देवेंद्र मोहन गौतम, शुभम भारद्वाज, खेमराज महावर, संजय सिकरवार, बनवारी बंसल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने न केवल जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उत्साह को उजागर किया, बल्कि आगामी सुशासन दिवस एवं विकास रथों के महत्व को भी प्रमुखता से रेखांकित किया। प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल के मार्गदर्शन में जिले के कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ पार्टी के लक्ष्यों की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित हुए।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story