शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण भरतपुर संभाग के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की संभाग स्तरीय अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मदन राठौड़, वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही विभिन्न योजनाओं को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और संगठन की आगामी चुनाव तैयारियों को सुदृढ़ करना था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक सुनिश्चित करें, जिससे संगठन की सुदृढ़ता और जनसंपर्क को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर संगठन की रीति-नीति, पांच निष्ठाओं और वर्तमान स्थिति में संगठन हित की विशेष चर्चा भी की गई। जिला सवाईमाधोपुर की बैठक में मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने जिले की संगठनात्मक स्थिति, आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों, और SIR कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिला सवाईमाधोपुर से जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, मिथलेश व्यास, सुनीता वैष्णव, चतुर्भुज गोयल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनसिंह मावई, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमेंद्र तिवाड़ी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

इस बैठक के माध्यम से भाजपा ने आगामी चुनावों में संगठन की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की दिशा में रणनीति तय की, जो स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र और विकास को और सुदृढ़ बनाने में सहायक होगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story