भाजपा युवा मोर्चा ने तीन राज्यों में जीत पर मनाई खुशियां
पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी के चुनावी परिणामों के बाद नसिया कॉलोनी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई के साथ जश्न मनाया।

नसिया कॉलोनी के मुख्य चौराहे पर चुनावी जीत का जश्न मनाते भाजपा युवा मोर्चा के नेता नागेश कुमार शर्मा और अन्य कार्यकर्ता।
तीनों राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम एवं पुड्डुचेरी—में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से प्रचंड विजय के बाद वार्ड नं. 22, नसिया कॉलोनी में मुख्य चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भव्य जश्न मनाया गया। रात्रि में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा नेता नागेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत की खुशी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान युवा नेता नागेश कुमार शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “आज जिस प्रकार प. बंगाल, असम एवं पुड्डुचेरी में कोटि-कोटि जनमानस ने राष्ट्रविरोधी ताकतों को उखाड़ फेंका है, उससे स्पष्ट है कि जनता अब तुष्टीकरण नहीं, बल्कि विकसित व समृद्ध प्रदेश की बागडोर भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुभ नेतृत्व वाली सरकार को ही सौंपना चाहती है।” उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केवल भाजपा की नहीं, बल्कि उन सभी समर्पित जनमानस की है, जिन्होंने अपने अमूल्य मत से राष्ट्रहित में मतदान करना उचित समझा।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में नागेश कुमार शर्मा, राजू गजराना, अभिलेष शाक्यवार, गौ सेवक करण खटीक, आदित्य सोनी, कृष्णा खटीक, कुलदीप मीना, कपिल डंगोरिया, रोबिन वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, गोलू गुर्जर, वैभव शर्मा, आयुष भटनागर, कुशाल महावर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन भाजपा की चुनावी सफलता के प्रति कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन की अभिव्यक्ति के रूप में सामने आया, जिसने क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक ऊर्जा को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
