गंगापुर सिटी: बंगाल और असम चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिले जनसमर्थन पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।

गंगापुर सिटी में जयपुर बाईपास स्थित जिलाध्यक्ष के निवास पर पश्चिम बंगाल और असम चुनाव परिणामों की खुशी में आतिशबाजी करते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
देश के विभिन्न राज्यों में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी को मिले व्यापक जन समर्थन और विजय के उपलक्ष्य में गंगापुर सिटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जयपुर बाईपास स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष के निजी निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं निवर्तमान सभापति की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले अपार जन समर्थन से स्पष्ट है कि वहां की जनता ने केंद्र सरकार की योजनाओं को सराहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा के ‘सोनार बंगला’ के सपने को आधार प्रदान किया है और आमजनता ममता दीदी की नीतियों से त्रस्त होकर बदलाव के पक्ष में खड़ी हुई है। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि असम की जनता ने भी निरंतर भाजपा को समर्थन देकर विकास की राह को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में विनोद अटल, जमनालाल वैष्णव, मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर, ओमप्रकाश डंगायच, एडवोकेट घनश्याम सिंह, ब्रिजेन्द्र गुर्जर, सावित्री शर्मा, ओमप्रकाश पटेल, गोपाल धामोनिया, ओमप्रकाश कटारिया, राजू हबीबपुर, मनोज सोनी, भगवान सिंधी, वीरू बजाज, गोपाल गर्ग, चिरंजी लोधा, सारांश जैन, नितेश मोदी, बत्तीलाल, सीताराम गुर्जर, अंकित तंवर, रामचरण, नानकचंद, गोविंद पाराशर, गौरव मंगल, वेदप्रकाश शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने न केवल चुनावी जीत के प्रति कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रदर्शित किया, बल्कि आगामी राजनीतिक दिशा और जनसमर्थन के संदेश को भी स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
