बोली में भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों में जुटी
भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बोली में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया, जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर और अन्य पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए।
बोली में 16 एवं 17 मई को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया तथा विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की वैचारिक एवं संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। भाजपा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण महाअभियान को महत्वपूर्ण बताया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में निवर्तमान सांसद श्री सुखवीर सिंह जौनपुरिया, बामनवास विधायक प्रत्याशी श्री राजेंद्र मीणा, जिला महामंत्री श्री विनोद अटल, बोली प्रधान श्रीमती कृष्णा पोसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण धाकड़, बोली मंडल अध्यक्ष श्री हनुमंत दीक्षित सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान को संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ता सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
