भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय योजना के तहत आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को सवाई माधोपुर जिले में विधिवत शुभारंभ हुआ। बौली स्थित जगत शिरोमणि सदन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पहले दिन चार सत्र संपन्न हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और सामूहिक वन्दे मातरम् गीत के साथ किया गया।

जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथलेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद जसकौर मीणा, विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका, वर्ग प्रभारी सत्यनारायण चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, डॉ. भरतलाल मथुरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केदार मीणा, सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर तथा शशिकला मीणा भी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ से पूर्व उपस्थित अतिथियों ने वर्ग में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उसका उद्घाटन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथलेश गौतम ने सत्र को संबोधित करते हुए संगठन के वैचारिक उद्देश्य, कार्यशैली और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने प्रशिक्षण वर्ग की कार्ययोजना कार्यकर्ताओं के समक्ष रखते हुए आगामी सत्रों की रूपरेखा साझा की। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक गतिविधियों, वैचारिक विषयों और पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भाजपा के इस जिला प्रशिक्षण वर्ग को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने के साथ आगामी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story