भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के तहत आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग जगत शिरोमणि सदन, बौली में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और संगठनात्मक मजबूती, संस्कार तथा राष्ट्रभाव को भाजपा कार्यकर्ता की पहचान बताया।

जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 16 मई को दोपहर 3 बजे हुआ। प्रथम दिन चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न वक्ताओं ने संगठन, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। रात्रि में आयोजित भजन संध्या में कार्यकर्ताओं ने श्याम बाबा के भजनों पर सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बनाया।

दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग व्यायाम से हुई। इसके बाद पहला सत्र “अपनी सरकार की गरीब जनकल्याणकारी योजना और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर आयोजित हुआ। इस सत्र में खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल मुख्य वक्ता रहे, जबकि अध्यक्षता निर्वतमान सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने की।

दूसरा सत्र “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर हुआ, जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रेमसिंह बनवासा ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता बौली मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित ने की। तीसरे सत्र में “केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन” विषय पर निर्वतमान सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने की।

चौथा सत्र “सोशल मीडिया एवं एआई का संगठन में उपयोग” विषय पर आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश मंत्री नारायण मीणा मुख्य वक्ता रहे, जबकि अध्यक्षता बामनवास विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र मीणा ने की। पांचवें सत्र “कार्य विस्तार” में एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने संगठन विस्तार पर जोर दिया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन ने की।

छठे सत्र “विचार परिवार” में पूर्व विधायक चंद्रकान्ता मेघवाल मुख्य वक्ता रहीं और अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केदारलाल मीणा ने की। अंतिम और सातवां सत्र “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता स्वाभिमानी होने के साथ संस्कारी भी है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता जमानत पर बाहर हैं और विपक्ष केवल सेवाभाव का ढोंग करता है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है जो कांग्रेस के राष्ट्रभाव और सेवा भावना को आमजन के बीच स्थापित करता हो। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ध्येय वाक्य का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमारा आलोचक हमारा प्रशंसक बने, हमारा प्रशंसक हमारा आज का मतदाता बने, हमारा आज का मतदाता हमारा कार्यकर्ता बने और हमारा कार्यकर्ता आगे बढ़कर हमारा नेतृत्वकर्ता बने।”

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभाव, संगठन के प्रति समर्पण, श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संगम देखने को मिला। समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए मंडल प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन के लिए मंडल अध्यक्षों को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को और अधिक ऊर्जा और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज में सहभागिता की।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका, वर्ग प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, प्रधान कृष्ण पोसवाल, मंजू गुर्जर, शशिकला मीणा, जिला महामंत्री विनोद कुमार अटल, बाबूलाल मीणा, जगदीश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़, दीपक सिंघल, उदय गुर्जर, विजय गुर्जर, कमल मीणा, जिला मंत्री प्रेम देवी मीणा, हरफूल मरमट, गंगा शंकर गौतम, प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह राजावत, मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, सभापति शिवरतन अग्रवाल, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष श्रीचंद सैनी, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, छान मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र मित्तल, खंडार मंडल अध्यक्ष महावीर गंडासिया, चौथ का बरवाड़ा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, कुशतला मंडल अध्यक्ष मनराज गुर्जर, गंगापुर शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, गंगापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव, तलवाड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज गुर्जर, वजीरपुर मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज गोयल, बामनवास मंडल अध्यक्ष रामराज मीणा, बरनाला मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह नरूका, मित्रपुरा मंडल अध्यक्ष शंकर पोसवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता चेतना मीणा, मेहनाज पटेल, रीना गुप्ता, एसटी मोर्चा प्रदेश आईटी सहसंयोजक रिंकू मीणा, पार्षद ओमी कटारिया, विजय गुप्ता, गिरीश गौतम, भूपेन्द्र राजोरा और बोली मंडल महामंत्री मगन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story