सवाई माधोपुर, दिनांक 14 अप्रैल 2026 | भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर द्वारा आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती के इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जहाजपुर के विधायक गोपीचंद मीणा उपस्थित रहे।

ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत एवं माल्यार्पण कार्यक्रम

विधायक गोपीचंद मीणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में कुशलता हाइवे पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात अंबेडकर सर्किल पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा एवं जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।



जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी एवं संबोधन

इसके उपरांत भाजपा जिला कार्यालय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि "भाजपा सरकार ने अम्बेडकर को सदैव सम्मान प्रदान किया है, कांग्रेस सरकार ने उनको चुनाव हराया है ये बात पूरा देश जानता है और समझता है।" उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि हमारी पार्टी वो है जिसने सहयोगी दल के नेता रामबिलास पासवान की सेंट्रल हॉल में भीमराव अम्बेडकर के चित्र लगने की मांग का तुरंत समर्थन किया और उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने पहली बार सन 1990 में सेंट्रल हॉल में बाबा साहेब का चित्र लगवाया।

मुख्य अतिथि गोपीचंद मीणा का उद्बोधन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोपीचंद मीणा ने कहा कि "बाबा साहेब हमारे देश के संविधान निर्माता है उन्होंने हमें सही मार्ग दिखा कर देश में हमारे वर्ग को मजबूत करने का कार्य किया है।" देश में जितना भी सम्मान अम्बेडकर को मिला है वो सब भाजपा सरकार में मिला है, चाहे अम्बेडकर की जगह जगह प्रतिमा लगाना हो या उन्हें भारत रत्न प्रदान करना, ये सब भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है।

कार्यक्रम में गणमान्य पदाधिकारियों की उपस्थिति

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आयोजित कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डंगोरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ममता मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामावतार मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता चेतना मीणा, एसटी मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक रिंकू बडौली, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट, डॉ. भरतलाल मथुरिया, सुरेशचंद जैन, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, पूर्व सभापति सुनील तिलकर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, हरिओम गर्ग, लालचंद गौतम, दीपक सिंघल, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, हरिओम पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाट, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, ओमी कटारिया, अशोक बैंडवाल, सावित्री शर्मा, मीरा मीणा, प्रेम देवी, अशोक राजा, नारंगी मीणा, विशाल राजोरा, श्रीचरण महावर, ओम शर्मा और हरचरण सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story