देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण में भाजपा जिला सवाईमाधोपुर ने संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और सक्रियता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के सशक्त, दूरदर्शी और प्रेरणादायी नेतृत्व तथा जिला ‘मन की बात’ संयोजक डॉ. हेमंत शर्मा के मार्गदर्शन में बजीरपुर, तलावड़ा, गंगापुर ग्रामीण और गंगापुर शहर मंडलों ने शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग एवं अपलोडिंग सुनिश्चित कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। कार्यक्रम के अंतर्गत गंगापुर ग्रामीण मंडल के सभी 66 बूथ, गंगापुर शहर मंडल के 88 बूथ, बजीरपुर मंडल के सभी 75 बूथ तथा तलावड़ा मंडल के 63 बूथों पर सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जहां सरल ऐप पर 100 प्रतिशत रिपोर्टिंग एवं अपलोडिंग पूर्ण की गई।

इस सफलता में मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, सुनीता वैष्णव, पुखराज सलेमपुर, चतुर्भुज गोयल सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और योगदान निर्णायक रहा। भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और निरंतर सक्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए घरेलू उद्योगों से जुड़े उद्यमियों, आत्मनिर्भर भारत की भावना और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर और जिला संयोजक डॉ. हेमंत शर्मा ने सभी मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक भाजपा की सक्रियता को सिद्ध करने वाला श्रेष्ठ उदाहरण है। साथ ही भविष्य में भी ‘मन की बात’ सहित सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को इसी उत्साह, अनुशासन और जनसंपर्क भावना के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story