हिंडौन सिटी: राष्ट्रपति के अपमान पर भाजपाइयों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया।

हिंडौन सिटी में पश्चिम बंगाल सरकार के विरोध में प्रदर्शन के दौरान एसडीओ हेमराज गुर्जर को केंद्रीय गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते भाजपा मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी और अन्य पदाधिकारी।
हिंडौन सिटी। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मान नहीं मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री के नाम एसडीओ हेमराज गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने इसे पश्चिम बंगाल सरकार का संवैधानिक पद पर मौजूद राष्ट्रपति का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
संवैधानिक अस्मिता पर प्रहार और प्रदर्शन
भाजपा के हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और एसडीओ को केंद्रीय गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने बताया कि "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति पश्चिम बंगाल में हुआ व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। यह केवल राष्ट्रपति पद ही नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज व संविधान की अस्मिता और सम्मान पर प्रहार है।" घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उचित कार्यवाही की मांग की है।
प्रदर्शन में शामिल मुख्य पदाधिकारी
इस दौरान जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी, जिला प्रवक्ता सतपाल चौधरी, हेमलता गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जा रानी, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी, सूरौठ मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी, महू मंडल अध्यक्ष सतवीर तिघरिया, चरण सोलंकी, विक्रम तोमर, राहुल हरसाना, सम्पत कोली, चंदू कोली, लाडम सोलंकी, सोनटू गोयल, गौरव चतुर्वेदी, हाकिम गुर्जर, मोहन सिनेमा आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। भाजपाइयों ने इसे पश्चिम बंगाल सरकार का संवैधानिक पद पर मौजूद राष्ट्रपति का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
