सवाई माधोपुर दिनांक 07 फरवरी 2026 | भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिनों में होने वाले पंचायतराज चुनाव की तैयारी हेतु पूरे प्रदेश के विधानसभावार प्रवासी नियुक्त किए हैं।


विधानसभावार नियुक्त प्रवासी

जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में प्रवासियों की नियुक्तियां इस प्रकार की गई हैं:

  • सवाई माधोपुर विधानसभा मे गौरव फौजदार
  • खंडार विधानसभा में राजकुमार मीणा
  • गंगापुर सिटी विधानसभा मे होशियार मीणा
  • बामनवास विधानसभा में विभांशु मोदी

जिला कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक और रणनीति

नियुक्त प्रवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कल भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

"प्रवासी योजना के संभाग प्रभारी अर्जुन तिवाड़ी ने ग्रामीण क्षेत्र मे बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत करने योजना तैयार की, साथ ही प्रवासियो को क्षेत्रीय पार्टी पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पंचायत चुनाव की भूमिका तैयार करने के लिए कहा।"


बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

इस दौरान बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन
  • जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग एवं सत्यनारण धाकड़
  • कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा
  • बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज
  • मंडल प्रवक्ता ओमप्रकाश शर्मा
  • युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम

सुरेन्द्र शर्मा जिला प्रवक्ता भाजपा सवाई माधोपुर

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story