नगर निकाय चुनाव: मानसिंह गुर्जर बोले- जिले के सभी निकायों में भाजपा बोर्ड की पूरी उम्मीद
भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने 11 सितंबर के नगर निकाय चुनाव में जिले के सभी निकायों में भाजपा बोर्ड बनने की पूरी उम्मीद जताई।

तस्वीर में चार लोग मेज पर बैठे हैं, गंगापुर सिटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में।
गंगापुर सिटी। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, खंडार, बौंली, बामनवास एवं वजीरपुर सहित जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के रुझान और मिल रहे समर्थन को देखते हुए जिले के सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनने की पूरी उम्मीद है।
मानसिंह गुर्जर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। इसी के चलते मतदाताओं में भाजपा के प्रति विश्वास और उत्साह दिखाई दे रहा है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदान दिवस पर पूरी मजबूती के साथ सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही मतदाताओं से 11 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला महामंत्री विनोद अटल, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष के इस दावे के साथ जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में 11 सितंबर के मतदान को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
