बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में मनाया जश्न
बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सफलता के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक एकजुटता दिखाई और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में प्रदेश कार्यालय में एकत्रित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में आज शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जश्न मनाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में अल्लाह नूर खान, जिला अध्यक्ष बीजेपी इलेक्शन मोर्चा, डॉक्टर आमिर खान, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, करीम जाना महामंत्री, मोहम्मद यामीन खान, राजू भाई, नासिर दरजी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशियां मनाई और इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी की मेहनत से आज पार्टी को बड़ी सफलता मिली है, जिससे पूरे संगठन में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ पार्टी की आगे भी इसी प्रकार सफलता की कामना करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार की लहर लगातार बढ़ती रहे, यही प्रार्थना है। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हुए आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए मजबूत संदेश दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
