आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी, सवाई माधोपुर की ओर से शनिवार को रणथंबोर मैरिज गार्डन, हमीर सर्किल पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। “सेवा, सुशासन और विकास के पथ पर” आगे बढ़ने के संकल्प के साथ आयोजित सम्मेलन में नगर परिषद क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और संकल्प शक्ति का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य मंच पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें संभाग सह-प्रभारी श्री हरीराम रिणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर, जिला सह-प्रभारी श्री शेर सिंह मीना, खण्डार प्रभारी श्री ओपी यादव, पूर्व विधायक श्री हंसराज शर्मा, नगर परिषद चुनाव प्रभारी श्री मदन प्रजापत, नगर परिषद चुनाव संयोजक श्री राजेश गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री बजरंग जाट, डॉ. भरत मथुरिया, श्री सुरेश जैन, जिला महामंत्री श्री जगदीश अग्रवाल तथा मंडल अध्यक्ष श्री रितेश भारद्वाज और श्री कपिल जैन शामिल रहे। सम्मेलन का मंच संचालन श्री हरिओम गर्ग ने किया।

भाजपा जिला प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए बूथ स्तर तक संगठन की रचना को सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा करना था। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का आह्वान किया।

आगामी चुनाव को लेकर सभी वार्डों में भाजपा से चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को अपने-अपने आवेदन 25 जुलाई तक संबंधित मंडल अध्यक्षों या जिला कार्यालय पर जमा करने होंगे।



सम्मेलन में दोनों मंडलों के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, जिले के प्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से पूर्व प्रधान मीरा सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम किशोर गोयल, जिला उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, हरि बाबू, पूर्व नगर परिषद सभापति कमलेश जेलिया, विमला शर्मा, गीता सैनी, सुनील तिलकर, हरिनारायण शर्मा, मुकेश शर्मा, मंडल महामंत्री केशव शर्मा, युवा मोर्चा के शुभम भारद्वाज, रामपाल बालोत, अनिल बंसल, संजय सिकरवार, हरचरण सिंह, खेमराज महावर, गोवर्धन सोनी, राजेंद्र सिंह नरूका, कन्हैया सैनी, आईटी सेल के माहिर खान, राजेश मीणा, विनोद चौधरी, विष्णु अग्रवाल, हरि शंकर सुआलका, शशांक सारस्वत, कृष्ण गुप्ता, सावित्री शर्मा, सुमन कंवर, पप्पू पटोना, चंचल एवं लक्ष्मी शर्मा सहित अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन के माध्यम से भाजपा ने आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, बूथ स्तर की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story