भाजपा गंगापुर सिटी ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित
बैठक में ग्राम विकास रथ और रात्रि चौपाल के जरिए सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।

गंगापुर सिटी में आयोजित भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक को संबोधित करते जिला महामंत्री विनोद अटल और उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी ग्रामीण मंडल द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार माह के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक मंडल स्तर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अनिवार्य संगठनात्मक बैठक आयोजित करने के क्रम में सोमवार, 4 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्राम विकास रथ, रात्रि चौपाल और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री एवं ग्राम विकास रथ विधानसभा प्रभारी विनोद अटल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति निवर्तमान प्रधान मंजू गुर्जर एवं मोर्चा जिला संयोजक जमनालाल वैष्णव मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव द्वारा की गई।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बैठक के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक बैठक में ग्रामीण मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को संगठन से जुड़ी सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वर्तमान में संचालित ग्राम विकास रथ के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी समय में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सक्रिय सहभागिता के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दलचंद तिगरिया, रामभरोसी वैष्णव, हरकेश गुर्जर, बनवारी चौहान, गिल्लू योगी, रघुनाथ सिंह, प्रहलाद संगत, शीला, ब्रह्मप्रकाश, जगदीश, रामेश्वर, मदनमोहन सहित भाजपा ग्रामीण मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह बैठक संगठन की जमीनी सक्रियता को सुदृढ़ करने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीतिक तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
