सवाई माधोपुर, दिनांक 03 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर आज जिला कार्यालय सवाई माधोपुर पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की तैयारी बैठक आयोजित हुई।

स्थापना दिवस की तैयारियों पर मंथन

जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट, सुरेशचंद जैन, डॉ भरतलाल मथुरिया, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीणा, प्रधान नरेन्द्र चौधरी, मंजू गुर्जर मंचासीन रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि "प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रशिक्षण महाअभियान को हमारे जिले और मंडल के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही अच्छे तरीके सफल क्रियान्वयन किया उसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है"। जिलाध्यक्ष ने कहा कि "प्रशिक्षण महाअभियान की तरह ही पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को हम सभी को जोरो शोरों से मनाना है"।

कार्यक्रम की रूपरेखा और सेल्फी अभियान

पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर 5, 6, 7 अप्रैल को जिला कार्यालय सहित मंडल कार्यालय पर सजावट की जाएगी साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर सरल एप एवं सोशल मीडिया पर सेल्फी अभियान चलाएंगे। स्थापना दिवस की तैयारियों के साथ साथ जिलाध्यक्ष गुर्जर ने मन की बात कार्यक्रम के विषय पर भी चर्चा की।

मन की बात के लिए गठित समिति

कार्यक्रम के बूथ स्तर पर और अधिक सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, उदयसिंह गुर्जर, प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह राजावत और हेमंत शर्मा को शामिल किया गया है। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद अटल ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, लालचंद गौतम, मीरा सैनी, जिला मंत्री हरफूल मरमट, मेघा वर्मा, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, जिला प्रवक्ता हरिओम पटेल, सुरेन्द्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, तलवाड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज गुर्जर, कुस्तला मंडल अध्यक्ष मनराज गुर्जर, मित्रपुरा मंडल अध्यक्ष शंकर पोसवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाट, सोशल मीडिया सहसंयोजक मेहनाज पटेल, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, कृष्णा मथुरिया, अशोक राजा, राजेन्द्र गुर्जर, ओमी कटारिया, मनीष सराधना, रामबिलास गुर्जर, सतीश शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story