गंगापुर सिटी। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार गंगापुर सिटी शहर मंडल द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को सात सत्रों के माध्यम से संपन्न किया गया। प्रथम दिवस 24 मार्च 2026 को सांयकाल 4 बजे से सरल ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर पार्टी के सभी पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी एवं शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास मंचासीन रहे।

प्रशिक्षण महाअभियान के विभिन्न वैचारिक सत्र और वक्ता

उक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर रहे और अध्यक्षता जगदीश गिरी ने की, जिसका विषय केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं रहा। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता जमनालाल वैष्णव एवं अध्यक्षता रामसिंह खटाना ने की तथा इसका विषय बूथ स्तरीय संरचना रहा। द्वितीय दिवस प्रातः व्यायाम सत्र के साथ तृतीय सत्र आयोजित हुआ जिसमें मुख्य वक्ता उदय सिंह गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा की गई जिसका विषय कार्य विस्तार हमारी दृष्टि रहा। चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता गोपाल धामोनिया द्वारा की गई और इसका विषय भारतीय जनसंघ से वर्तमान तक भाजपा इतिहास रहा।

तकनीकी कौशल और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर जोर

पंचम सत्र के मुख्य वक्ता सारांश जैन रहे, जबकि अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल द्वारा की गई जिसका विषय सोशल मीडिया, एआई एवं नमो सरल ऐप का संगठन हित में उपयोग रहा। षष्ठ सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डंगोरिया रहे जबकि अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष मनोज बंसल द्वारा की गई। अंतिम सत्र के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल रहे, जबकि अध्यक्षता मिथलेश व्यास द्वारा की गई जिसका विषय सैद्धांतिक अधिष्ठान रहा। उपरोक्त सभी विषयों पर सभी वक्ताओं द्वारा विस्तार से अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। विभिन्न सत्रों में मंच संचालन विष्णु गुरुजी एवं जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा द्वारा किया गया।

जिलाध्यक्ष का संबोधन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि "ऐसे समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण वर्ग शिविरों में सहभागिता के माध्यम से संगठन की रीति-नीति, पंच निष्ठा, कार्यपद्धति एवं ऐतिहासिक परिदृश्य को आत्मसात करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ना चाहिए जो एक कार्यकर्ता को कर्तव्यनिष्ठता एवं संगठनात्मक जानकारीयो के संदर्भ में सशक्त माध्यम बनते हैं।" उक्त प्रशिक्षण महाअभियान में शहर मंडल क्षेत्र में सक्रिय समस्त भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, समस्त मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र संयोजको, बूथ अध्यक्षों सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर समस्त सातों सत्रों, व्यायाम सत्र, संध्याकाल कला संस्कृति सत्र, भोजन सत्र सहित समापन सत्र में अनुशासित रहकर प्रशिक्षणार्थी के रूप में भाग लिया।

समापन एवं उपस्थित पदाधिकारियों का विवरण

कार्यक्रम के अंत में शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। उक्त अवसर पर राजेंद्र जांगिड़, ओम डंगायच, डॉ हेमंत शर्मा, महेंद्र दीक्षित, गिरधारी सोनी, गौरन्ती मीना, एडवोकेट उर्मिला, राधा दीक्षित, मीनाक्षी जादौन, संध्या शर्मा, चिरंजी लोधा, गोपाल गर्ग, विष्णु बोहरा आईकॉन, रामभरोसी जांगिड़, शिवदयाल जोशी, मोहन ठेकेदार, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कमलेश महावर, गोविंद गुप्ता, विकास सैनी, राजेन्द्र सहजपुरा, नारायण महावर, मुकेश प्रजापत, राजेंद्र सोनी, रामबाबू शर्मा, महेश कैमला, वेदप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र गुर्जर, अतुल मुद्गल, बबलू चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story