भाजपा शहर मण्डल का दो दिवसीय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
सवाई माधोपुर में आयोजित सात सत्रों के प्रशिक्षण शिविर में भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और कार्यपद्धति का पाठ पढ़ाया।

सवाई माधोपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शिविर का भव्य आयोजन 23 मार्च सोमवार एवं 24 मार्च मंगलवार को बसन्त इवेन्ट्स फार्म हाउस पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शहर मण्डल सोशल मीडिया संयोजक विष्णु अग्रवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की रीति-नीति और वैचारिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं को विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। सोमवार दोपहर 3 बजे से सरल ऐप के माध्यम से मण्डल मंत्री महेश सोनी (भानु) ने सक्रियता दिखाते हुए लगभग 80 कार्यकर्ताओं के डिजिटल रजिस्ट्रेशन में सहयोग प्रदान किया। शिविर का औपचारिक शुभारंभ माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्र गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस उद्घाटन समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मीरा सैनी, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा तथा पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल एवं श्रीचरण महावर के विशिष्ट आतिथ्य में शहर मण्डल अध्यक्ष कपिल जैन ने अध्यक्षता की।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता हरिओम गर्ग ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला, जिसकी अध्यक्षता कपिल जैन ने की। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता सुरेश जैन ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की, इस सत्र की अध्यक्षता रामकिशोर अग्रवाल द्वारा की गई। मंगलवार सुबह पुनः संगठनात्मक उत्साह देखा गया जब 40 नए कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराया, जिससे कुल रजिस्ट्रेशन की संख्या 120 तक पहुँच गई। मंगलवार को तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. भरत मथुरिया ने 'वैचारिक अधिष्ठान' विषय पर गहन प्रशिक्षण दिया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता मोहन लाल नामा ने की। चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने 'कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि' विषय पर मार्गदर्शन दिया, जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध बूथ अध्यक्ष पुखराज महावर ने की।
पंचम सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी की कार्यपद्धति, विचारधारा और संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। मदन मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न इस सत्र के पश्चात जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर मण्डल द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें सीताराम शुक्ला, बनवारी बंसल और पप्पू पटोना ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। छठे सत्र में पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा ने बूथ प्रबन्धन, 'मन की बात' कार्यक्रम तथा टिफिन बैठक के महत्व को समझाया, जिसकी अध्यक्षता लाल चंद रैगर ने की। सातवें और अंतिम तकनीकी सत्र में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश डांगोरिया ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया, इस सत्र की अध्यक्षता पार्षद हनुमान माली ने की।
प्रत्येक सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा निर्धारित 'वर्ग गीत' का उत्साहपूर्वक दोहराव किया। सातों सत्रों के उपरान्त समापन समारोह मण्डल अध्यक्ष कपिल जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें मंच पर राजेश गोयल (पूर्व उपसभापति), श्याम सुन्दर सिंघल (पूर्व सभापति) एवं तनवीर अहमद सहित अन्य वरिष्ठ वक्ता उपस्थित रहे। मण्डल अध्यक्ष कपिल जैन ने जिला अध्यक्ष, समस्त वक्ताओं, अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मण्डल महामंत्री रामपाल बालोत एवं अनिल बंसल ने किया। शिविर की व्यवस्थाओं में विकास लखवानी, मनोज सिंधव, बाबूलाल पेंटर और दीपनारायण शर्मा ने सराहनीय योगदान दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ इस महत्वपूर्ण वैचारिक प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन किया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
