आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भरतपुर संभाग में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भरतपुर संभाग द्वारा नगर निकाय चुनावों की तैयारियों और संगठन को चुनावी दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सवाई माधोपुर जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में दिल्ली सरकार में मंत्री एवं भरतपुर संभाग निकाय चुनाव प्रभारी श्री रविंद्र इंद्राज सिंह जी, निकाय चुनाव संभाग प्रमुख श्री अशोक परनामी जी, संभाग प्रभारी श्री बिहारी लाल विश्नोई जी, सह प्रभारी श्री नारायण मीणा जी एवं निकाय चुनाव सह प्रभारी श्री हरिराम रिणवा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री श्री विनोद अटल, पूर्व सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल, जिला महामंत्री श्री जगदीश अग्रवाल, श्री बाबूलाल मीणा सहित जिले के अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा आमजन तक पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकजुटता और बूथ स्तर पर प्रभावी प्रबंधन के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में हुए मंथन और दिए गए दिशा-निर्देशों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story