बौंली/बामनवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ की अनुशंसा पर पार्टी संगठन ने विस्तार करते हुए एसटी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चे में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इस क्रम में एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा एवं अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने बौंली और बामनवास क्षेत्र के दो निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे हैं। लखनलाल मीणा को एसटी मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता और अंसार अहमद खलीफा को अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी मनोनीत किया गया है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर बौंली मंडल उपाध्यक्ष गोविंद नारायण भदोरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक मंडावरा, मित्रपुरा के पूर्व मंडल महामंत्री महेश शास्त्री, भाजपा कार्यकर्ता मुन्नालाल रैगर और मीडिया कार्यकर्ता परसादी लाल मीणा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों को संगठन की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है, जिससे स्थानीय क्षेत्र में पार्टी को और अधिक सक्रियता और गति मिलने की उम्मीद है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story