भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सैनी का गंगापुर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने संगठनात्मक प्रवास के तहत गंगापुर में शैक्षणिक गतिविधियों और चेक वितरण समारोह में भाग लिया।

जयपुर बाईपास पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का 11 फुट की माला और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
आज भाजपा युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा के युवा नेता नागेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का जयपुर बायपास के पास बलदाऊ जी के बालाजी के पास भव्य स्वागत किया।
संगठनात्मक प्रवास एवं उद्देश्य
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक वी.के पंडित ने बताया कि:
- "भाजपा द्वारा समूचे प्रदेशभर में संगठनात्मक प्रवास की दृष्टि से भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास तय किये गए है।"
- इसी श्रृंखला में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का प्रवास गंगापुर रहा।
- शिक्षा सशक्तिकरण हेतु चेक वितरण समारोह में भूपेंद्र सैनी का प्रवास तय किया गया।
- जनकल्याण एवं शैक्षणिक अतः सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा का कार्यक्रम मधुवन रिसोर्ट में रखा गया।
भव्य स्वागत समारोह की झलकियां
इसी क्रम में युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत के साथ प्रदेश महामंत्री को 11 फुट लम्बी एवं चौड़ी माला के साथ स्वागत किया। साथ ही डी. जे. एवं जेसीबी से फूल वर्षा भी की गयी।
"इसी क्रम में युवा मोर्चा की आगामी गतिविधियों के संदर्भ में भी प्रदेश महामंत्री, भाजपा से वार्तालाप रही।"
उपस्थित प्रमुख जन एवं कार्यकर्ता
इस दौरान निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
- युवा नेता नागेश कुमार शर्मा, मुकेश सैनी जिलाध्यक्ष
- टैंट डीलरशिप, डॉ. गौरव पंडित, प्रदीप शर्मा
- दीपक बोहरा, रवि पंडित, मोहित उपाध्याय
- राजू गजराना, कपिल डंगोरिया, रोविन वाल्मीकि
- शत्रुघ्न शुक्ला, पपला गुर्जर, लवकुश सैनी, विष्णु सैनी
- समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
