भारतीय जैन मिलन गंगापुर सिटी: डॉ. मनोज जैन अध्यक्ष और रितेश पल्लीवाल महामंत्री नियुक्त
गंगापुर सिटी में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था भारतीय जैन मिलन की नवीन शाखा का गठन, समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए कार्यकारिणी की घोषणा।

गंगापुर सिटी में भारतीय जैन मिलन की नवीन शाखा के गठन के दौरान उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी और नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज जैन, रितेश पल्लीवाल एवं डॉ. सुलेखा जैन।
गंगापुर सिटी। जैन समाज की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था भारतीय जैन मिलन की गंगापुर सिटी शाखा के गठन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक प्रारंभ की गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी एवं महामंत्री विजय कुमार पोखरणा ने जैन समाज के सक्रिय सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने जैन समाज के सभी घटकों को एक साथ एक मंच पर आकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का पुरजोर आव्हान किया। पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि पूरे भारत में आज सैकड़ो की तादात में भारतीय जैन मिलन की शाखाएं समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं, जिनसे हजारों परिवार जुड़े हुए हैं। सकल जैन समाज को एक मंच पर लाकर समाज के विकास के लिए काम करने में भारतीय जैन मिलन का महत्वपूर्ण योगदान है। इस संस्था के माध्यम से जैन समाज के सामूहिक कार्यक्रमों को आयोजित करने में भी अभूतपूर्व मदद मिली है।
सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का चुनाव
इस विशेष अवसर पर सर्वसम्मति से गंगापुर सिटी में भारतीय जैन मिलन की नवीन शाखा खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया। संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में सर्वसम्मति से गंगापुर शाखा के अध्यक्ष पद हेतु वर्धमान हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनोज जैन का चयन किया गया, वहीं महामंत्री के पद पर टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर रितेश पल्लीवाल चुने गए। इसके साथ ही, समाज की महिलाओं को संगठित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉक्टर सुलेखा जैन को सौंपी गई है। बैठक के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि "जैन समाज के सभी घटकों को एक साथ एक मंच पर आकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।"
समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति और अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान जैन समाज की अनेक प्रमुख विभूतियां उपस्थित रहीं, जिनमें प्रवीण जैन गंगवाल, विमल जैन गोधा, सुमेर जैन सोनी, नरेंद्र जैन नृपत्या, सौरभ जैन बर्डिया एवं हेमंत जैन मोनू शामिल थे। इनके अतिरिक्त पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जैन, महेश जैन, प्रधानाध्यापक व जयजिनेंद्र स्कूल के प्रबंधक ज्ञानेंद्र जैन, डॉक्टर मनोज जैन, रितेश पल्लीवाल और डॉक्टर सुलेखा जैन सहित कई अन्य जैन बंधु उपस्थित रहे। उपस्थित जैन बंधुओ ने डॉ. मनोज जैन, रितेश पल्लीवाल एवं डॉ. सुलेखा जैन का माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य सम्मान किया एवं उनके मनोनयन के लिए हार्दिक बधाई दी। अंत में वक्ताओं ने दोहराया कि "पूरे भारत में आज सैकड़ो की तादात में भारतीय जैन मिलन की शाखाएं समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है जिसमें हजारों परिवार जुड़े हुए हैं।"

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
