भरतपुर के जवाहर नगर में 15 जुलाई 2026 को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती बबीता शर्मा के नेतृत्व में जिला संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती वंदना मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह तथा प्रदेश प्रभारी श्रीमती दीप्ति सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सक्रिय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। प्रत्येक ब्लॉक की कार्यप्रणाली, संगठन विस्तार, रिक्त पदों की पूर्ति तथा महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष श्रीमती बबीता शर्मा ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और संगठन को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने पर बल दिया।

बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को तेज करने, सक्रिय महिला नेतृत्व को जिम्मेदारियां सौंपने तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित गतिविधियां संचालित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 21 जुलाई से प्रारंभ होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित “संसद चलो” अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रूपवास निधि चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष भरतपुर ज्योति फौजदार, ब्लॉक अध्यक्ष सेवर अखिलेश, जिला महासचिव चांदनी सैनी, जिला महासचिव रेणु राजोरा, जिला उपाध्यक्ष आरती चौधरी सहित प्रिय, मोना, प्रति, अन्नू, संगीता, अनीता, गुड्डी और डोली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा महिला अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story