भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी के तत्वावधान में 19 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 7:00 बजे दशहरा मैदान के पास स्थित हीरालाल मोक्षधाम गंगापुर सिटी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता कर मोक्षधाम परिसर की साफ-सफाई की।

श्रमदान के दौरान शाखा सदस्यों ने मोक्षधाम में फालतू उगी हुई खरपतवार, प्लास्टिक थैलियां और डिस्पोजल सामग्री को हटाकर सफाई कार्य किया। एकत्रित हुए कचरे का निस्तारण स्थायी प्रकल्प के तहत मोक्षधाम प्रभारी श्री लक्ष्मी कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। सफाई कार्य के बाद मोक्षधाम परिसर के सौंदर्यकरण में निखार आया।

इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद की प्रेरणा से भामाशाह सदस्य श्री रामबाबू जी गुप्ता (त्रिवेणी वनस्पति प्रोडक्ट्स, रीको इंडस्ट्रीयल एरिया) द्वारा मोक्षधाम में दाह संस्कार करने हेतु एक चबूतरा 36 फीट वाई 60 फीट मय टीन शैड के बनवाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य जारी है, जिसका शाखा सदस्यों द्वारा अवलोकन भी किया गया।

इस अवसर पर शाखा संरक्षक श्री अशोक कुमार बंसल, श्री राजेंद्र कुमार खारवाल, अध्यक्ष रमेश चंद पट्टीवाले, सचिव श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार रावत, शाखा समन्वयक श्री शिवनारायण गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य श्री जितेंद्र मंगल, श्री अश्विनी गुलाटी, श्री अनिल खंडेलवाल (S.K.), श्री देवेंद्र आर्य, श्री राजेश कुमार गुप्ता, श्री बाबूलाल गुप्ता (कुनकटा वाले), विशेष रूप से आमंत्रित श्री रामबाबू गुप्ता (त्रिवेणी वनस्पति प्रोडक्ट्स, रीको) एवं श्री नरदेव गुप्ता (नरसीजी) उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी द्वारा आयोजित यह श्रमदान कार्यक्रम मोक्षधाम की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया, जिसमें सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story