सवाई माधोपुर में भारत विकास परिषद द्वारा "प्रबुद्ध, समृद्ध एवं प्रभावी जन-संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया गया, जिसमें "राष्ट्र निर्माण में प्रभावी वर्ग का योगदान" विषय पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन से किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद राजस्थान के क्षेत्रीय महासचिव संदीप जी वाल्दी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं गतिविधि संयोजक हरि प्रसाद शर्मा तथा प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में समाज के प्रबुद्ध एवं प्रभावी वर्ग की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों का सकारात्मक योगदान देश के सर्वांगीण विकास और सामाजिक समरसता के लिए अपरिहार्य है।

संवाद कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के होटल व्यवसाय, चिकित्सा, विधि, शिक्षा, राजनीति, व्यापार, सामाजिक संगठनों तथा समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने जनसंपर्क, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित में सामूहिक सहभागिता को समयानुकूल बताते हुए इस पर जोर दिया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मानटाउन शाखा के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिव उमेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप गोयल, जिला समन्वयक दीनदयाल अग्रवाल, शाखा संपर्क संयोजक डॉ. अंजनी लाल मथुरिया, हमीर शाखा के अध्यक्ष राजेश गोयल और मातृशक्ति प्रतिनिधि मीना शर्मा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रभावी वर्ग को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से सक्रिय रूप से जोड़ना और विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी नागरिकों के बीच संवाद का सेतु बनाना था। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने इसे राष्ट्रहित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। मंच का संचालन क्षेत्रीय संयोजक सेवा दिनेश गर्ग ने किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story