भारत विकास परिषद की केंद्रीय कमेटी में लिए गए निर्णय के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों का मनोनयन क्षेत्रीय दायित्व धारियों के द्वारा किया गया है। वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट हर्षवर्धन शर्मा एवं भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी के सचिव रामदयाल मीना ने जानकारी दी कि नवीन सत्र के लिए सवाई माधोपुर के प्रतिष्ठित सेंट पॉल स्कूल के निदेशक हेमंत गर्ग को अध्यक्ष, गंगापुर सिटी के प्रतिष्ठित मित्तल उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र मित्तल को महासचिव एवं दौसा के CA राहुल खंडेलवाल को वित्त सचिव मनोनीत किया गया है।

संगठन का उद्देश्य और कार्यप्रणाली

गंगापुर सिटी के शाखा सचिव रामदयाल मीना ने बताया कि "भारत विकास परिषद राष्ट्र सेवा में समर्पित प्रबुद्ध नागरिकों का एक संगठन है जिसका लक्ष्य संगठनात्मक मजबूती के साथ सेवा और संस्कार के कार्यों का लाभ समाज को देना है जो की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्यों का अनुसरण कर समाज को सक्षम बनाता है।" नवीन सत्र के इन मनोनयन के साथ परिषद अपनी लोक कल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संकल्पित है।

पदाधिकारियों ने व्यक्त की प्रसन्नता

इस घोषणा के दौरान शाखा अध्यक्ष राजेंद्र खारवाल, सचिव रामदयाल मीना, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वैष्णव, संरक्षक शिवनारायण गुप्ता, अशोक बंसल, वेदप्रकाश शर्मा, रमेश चंद गुप्ता पट्टी वाले एवं राहुल गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की। सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि हेमंत गर्ग, डॉ. धर्मेंद्र मित्तल और CA राहुल खंडेलवाल के नेतृत्व में परिषद सेवा और संस्कार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story