गंगापुर सिटी: भारत विकास परिषद ने अस्पताल में बांटी खिचड़ी
परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मरीजों और परिजनों को खिचड़ी वितरित की गई, गौ सेवा के लिए भी दी गई सहयोग राशि।

तस्वीर में भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी के सदस्य और अतिथि राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान बैनर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।
भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी ने 29 जून को परिषद के संस्थापक सचिव डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के अवसर पर राजकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों, उनके परिजनों एवं आमजन के लिए खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम प्रातः 8 बजे मुख्य अतिथि डॉ. लखन लाल मीणा, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय नगर समन्वयक श्री वेद प्रकाश शर्मा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष शाखा अध्यक्ष श्री रमेश चंद पट्टीवाले की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सामूहिक राष्ट्रगीत गायन के साथ किया। इसके पश्चात शाखा अध्यक्ष श्री रमेश चंद पट्टीवाले ने स्वागत भाषण दिया। विशिष्ट अतिथि श्री वेद प्रकाश शर्मा ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. लखन लाल मीणा ने परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों तथा जयंती के अवसर पर आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम की सराहना की।
इसके बाद परिषद के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों, उनके परिजनों एवं आमजन को श्रद्धापूर्वक खिचड़ी वितरित की। कार्यक्रम संयोजक श्री वासुदेव बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहसंयोजक श्री पवन कुमार जिंदल एवं श्री रजनीकांत मंगल का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन शाखा सदस्य डॉ. रिद्धि चंद गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती ज्योति आर्य, शाखा संरक्षक श्री अशोक बंसल एवं श्री राजेंद्र खारवाल, शाखा गतिविधि संयोजक संस्कार श्री अनिल कुमार वैष्णव, शाखा गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती स्नेह लता गुप्ता, शाखा सचिव श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य श्री मदन मोहन आर्य, श्री दिनेश चंद गोयल, श्री देवेंद्र आर्य, श्री अरविंद गुप्ता, श्री विष्णु सिंघल, श्री अश्विनी गुलाटी, श्री राजेश खंडेलवाल, श्री लक्ष्मी चंद गुप्ता एवं श्री राहुल टोक्सी सहित सदस्य श्री गिरीश मित्तल, श्री राम दयाल मीणा, श्री कमल कुमार बंसल, श्रीमती राधा दीक्षित तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष श्री रमेश चंद गुप्ता पट्टीवालों के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का संपूर्ण व्यय स्वयं वहन करने की घोषणा की गई। उनके इस निर्णय पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही गौ सेवा के अंतर्गत चारे के लिए परिषद की ओर से ₹2100 की सहयोग राशि भेंट की गई।
सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के प्रति भारत विकास परिषद की प्रतिबद्धता इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर सामने आई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
