भारत विकास परिषद हमीर शाखा की बैठक: 3 मार्च को होगा होली मिलन समारोह
सवाई माधोपुर में आयोजित बैठक में नेत्र शिविर की समीक्षा की गई और धुलण्डी पर नगर परिषद चौराहे पर होने वाले रंगारंग कार्यक्रम हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

सवाई माधोपुर में भारत विकास परिषद हमीर शाखा की बैठक के दौरान आगामी धुलण्डी महोत्सव की रूपरेखा तैयार करते अध्यक्ष राजेश गोयल, सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर एवं अन्य सदस्य।
सवाई माधोपुर में भारत विकास परिषद हमीर शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान शाखा द्वारा पूर्व में सफलतापूर्वक कराए गए नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी दिनों में फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ कराने के बारे में भी गहन चर्चा की गई।
होली मिलन समारोह की तैयारियाँ और जिम्मेदारियाँ
शाखा सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि "हर साल की भांति इस बार भी होली की धुलण्डी 3 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन नगर पालिका चौराहे पर सुबह 8:30 से 10:30 तक किया जाएगा।" इस भव्य कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मनीष मंत्री एवं अंकित जैन को सौंपी गई हैं। कार्यक्रम में होली के रसिया के गीत व धमाल रंग गुलाल के साथ पुष्पों से होली खेली जाएगी एवं स्थानीय कलाकार एक से एक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
सदस्यता विस्तार और पदाधिकारियों की उपस्थिति
बैठक के दौरान शाखा मेंबर राजेंद्र मंगल द्वारा सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया ताकि परिषद के सेवा कार्यों का विस्तार हो सके। मीटिंग के अंत में अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और मीटिंग का समापन गरिमामय ढंग से राष्ट्रगीत गाकर किया गया।
इस बैठक में सुरेंद्र पांड्या, बबलू चौधरी, श्री राम चौधरी, कपिल जैन, निर्मल जैन, मूलचंद नागर, अंकित जैन, मनीष मंत्री, चंद्रभानु शर्मा, दिनेश शर्मा, बृजेश गर्ग, अमित टटवाल, दिनेश सोनी, रामजीलाल जाट, आलोक जैन, महेश गुप्ता, राजेंद्र मंगल, अध्यक्ष राजेश गोयल, सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर एवं कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
