गंगापुर सिटी में भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर विद्यालय को वाटर कूलर समर्पित किया गया और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर सेवा व संस्कार का संदेश दिया गया।

भारत विकास परिषद शाखा सुभाष, गंगापुर सिटी (प्रांत राजस्थान पूर्व) ने परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, छावा की बगीची में सेवा एवं संस्कार की भावना के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को वाटर कूलर समर्पित किया गया और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री (स्टडी मैटेरियल) वितरित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय में वाटर कूलर का लोकार्पण एवं समर्पण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

भारत विकास परिषद शाखा सुभाष के सदस्य धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रांतीय संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में भारत विकास परिषद की स्थापना, संगठन की कार्यप्रणाली तथा परिषद के ध्येय “स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत” पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा, संस्कार एवं संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उपसरपंच राजेश सैनी ने भी विद्यार्थियों एवं परिषद सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनसहयोग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं विद्यालय संस्थाप्रधान विजय सिंह मीना ने सभी अतिथियों, परिषद पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए विद्यालय के विकास में भारत विकास परिषद के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में परिषद के दायित्वधारियों, सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान आदित्य भारद्वाज, विजय सिंह मीना, के.के. मंगल, जितेंद्र जैमिनी, सुरेश चंद्र शर्मा, बालकृष्ण गर्ग, मुकेश बंसल, डालचंद शर्मा और उपसरपंच राजेश सैनी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से विनोद वैष्णव, बृजेश वर्मा, कमलेश मीना, रीतू शर्मा, बीना बाई, पूजा जांगिड़ सहित समस्त विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित, सेवा एवं संस्कार के संकल्प के साथ किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story