भारत विकास परिषद मानटाउन ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
सामान्य चिकित्सालय में रक्त की कमी को दूर करने के लिए आयोजित शिविर में 19 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीवनदान का संकल्प लिया।

सवाई माधोपुर के मानटाउन में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान करते सदस्य और उपस्थित पदाधिकारी।
सेवा सहयोग समर्पण संस्कार सम्पर्क के माध्यम से स्वस्थ समर्थ एवं संस्कारित भारत के लिए समर्पित भारत विकास परिषद शाखा - मानटाउन के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तदाताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया।
शिविर का उद्देश्य और महत्व
शाखा सचिव कपिल नामा ने बताया कि "गंभीर दुर्घटनाओं में रक्त की कमी को दूर करने के लिए रक्तदान की महती आवश्यकता होती है। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को यदि समय पर रक्त मिल जाए तो उसका जीवन बचाया जा सकता है।"
इसके लिए सामान्य चिकित्सालय में रक्त संग्रह की कमी के कारण रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उन्नीस रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया ताकि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर जरुरतमंदों को समय पर रक्त देकर जीवनदान दिया जा सके।
जागरूकता कार्यक्रम एवं भ्रांतियों का निवारण
इससे पूर्व भारत विकास परिषद् द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें "रक्तदान के फायदे एवं रक्तदान से सम्बंधित भ्रांतियों के बारे में बताया।"
उपस्थित अतिथि एवं पदाधिकारी
- क्षेत्रीय संयोजक संपर्क: दिनेश गर्ग
- प्रांतीय महासचिव: हेमंत गर्ग
- जिला समन्वयक: दीनदयाल अग्रवाल
- शाखा अध्यक्ष: ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा
- कोषाध्यक्ष: उमेश कुमार गुप्ता
- संयोजक सम्पर्क: डॉ० अंजनी मथुरिया
- प्रकल्प प्रभारी: रत्नाकर गोयल
सहयोग एवं आभार
परिषद् सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता, यादुवेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, आशिष अरोड़ा एवं परिषद् के अन्य सदस्यों ने स्वयं रक्तदान कर अन्य सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में राजकुमार दोसाया ने रक्तदाताओं को विशेष रूप से प्रेरित किया और सहयोग प्रदान किया।

