मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डिग्गी में भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, पंचायत चुनाव पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29 अक्टूबर 2026 को धार्मिक नगरी डिग्गी में टोंक और सवाई माधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक में पंचायतीराज चुनाव, संगठन की मजबूती और युवा, महिला व किसान कल्याण योजनाओं पर चर्चा हुई।

तस्वीर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा टोंक और सवाई माधोपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डिग्गी में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को तहसील मालपुरा के अंतर्गत धार्मिक नगरी डिग्गी में टोंक और सवाई माधोपुर क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान आगामी पंचायतीराज चुनाव, संगठन की मजबूती और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता डिग्गी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए लागू की गई तथा आगामी समय में लागू की जाने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी नगर निकाय चुनाव में भारी बहुमत से जीती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर इस जीत को पंचायत चुनाव में भी दोहराया जाएगा।
जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विश्वास दिलाया कि आगामी पंचायत चुनाव में जनता भाजपा के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को पूर्ण बहुमत से समर्थन देगी और उन्हें अपने-अपने वार्डों से जीताकर भेजेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका को संगठन की चुनावी सफलता का आधार बताया।
कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धार्मिक नगरी डिग्गी में स्थित कल्याणधणी महाराज के सपत्नीक दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
इस दौरान सवाई माधोपुर जिले से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, केदारलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, डॉ. भरतलाल मथुरिया, पंचायत चुनाव जिला प्रभारी मदन प्रजापत, जिला महामंत्री विनोद अटल, जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, हरिओम गर्ग, दीपक सिंघल, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक राजेश सैनी, महिला मोर्चा जिला संयोजक संतोष मथुरिया, पार्षद ओमी कटारिया, विजय गुप्ता, कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, आकाश भारद्वाज, विष्णु सैनी और रोहित सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
