समारोह का शुभारंभ

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारोली में भैरव क्रिकेट क्लब के कप्तान विवेक सिंह चौधरी और प्रधानाचार्य प्रभु लाल बेरवा ने मां सरस्वती को माला पहनाकर एवं समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान

सोहन लाल गुप्ता (उप प्रधानाचार्य) ने बताया कि क्रिकेट क्लब के कप्तान विवेक सिंह चौधरी ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया। स्कूल बैग मिलने पर सभी छात्र-छात्राओं के मुख पर मुस्कान आ गई तथा विद्यालय परिवार ने भैरव क्रिकेट क्लब का धन्यवाद व्यक्त किया।

भैरव क्रिकेट क्लब की चैरिटी पहल

कप्तान विवेक सिंह चौधरी ने बताया कि "भैरव क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने एक चैरिटी का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य वर्ष में एकत्रित हुई राशि का गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री, ऊनी वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया जाएगा।"

उपस्थिति एवं गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे:

  • सोहन लाल गुप्ता, गिरीश कुमार गुप्ता, अमर सिंह मीणा
  • जितेंद्र वर्मा, कौशल, उमेश, अभिषेक
  • अरुण, विशाल, सोनू, तारेश
  • चेतन, महेश, रितेश, फिरोज, दिनेश लाल

भैरव क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने समाज सेवा का संकल्प दोहराते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने की बात कही।

Next Story