बौंली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता तथा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश को मजबूत बनाने, गरीबों एवं वंचित वर्गों के उत्थान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। वक्ताओं ने कहा कि उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज मीणा, महासचिव सलीम मिर्जा, प्रवक्ता एडवोकेट धर्मराज मीणा, मीडिया प्रभारी अमन खान, जमनालाल मीणा, नादान सिंह गुर्जर, मंजूर करारखानी, शकुंतला देवी वर्मा, गंगाधर रतनपुरा, कमलेश बपूई, कालू पीलूखेड़ा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story