सवाई माधोपुर/बौली। बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में एक महिला की निर्मम हत्या कर जेवरात लूट ले जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के करीब 20 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर सवाई माधोपुर-लालसोट मार्ग स्थित जस्ताना मोड पर जाम लगा दिया है।


विधायक इंदिरा मीणा का मोर्चा: "जब तक न्याय नहीं, तब तक धरना"

क्षेत्रीय विधायक इंदिरा मीणा कल रात से ही प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठी हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह लड़ाई महिला को न्याय दिलाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने तक जारी रहेगी। कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक मीणा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा:

"जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं हो जाते, यह धरना समाप्त नहीं होगा। मैं इस गूंगी-बहरी सरकार और सुस्त सरकारी तंत्र से हर स्तर पर लड़ने के लिए तैयार हूँ। हमारी मांग स्पष्ट है—अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित न्याय।"

बामनवास विधायक जिलाध्यक्ष इंदिरा मीना जी के नेतृत्व में रात भर से धरणा चल रहा है न्याय नहीं मिलने तक धरणा चलेगा।


भारी पुलिस जाब्ता तैनात, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

जाम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। मौके पर तैनात अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • SP अनिल बेनीवाल
  • ASP नीलकमल मीणा
  • DSP उमेश गुप्ता

मानटाउन, रवांजना डूंगर, चौथ का बरवाड़ा, सूरवाल समेत करीब एक दर्जन थानों का भारी पुलिस बल कल शाम से ही डटा हुआ है। जिला कलेक्टर कानाराम भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से समझाइश की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण और विधायक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।


हाईवे पर जाम और विधानसभा में गूंज

जस्टाना सवाई माधोपुर हाईवे पर डेढ़ बॉडी को रख कर ग्रामीणों ने जाम लगाया। बौली कोडयाई की घटना को लेकर विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हुई बामनवास विधायक इंदिरा मीणा जी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story