ढिंढोरा में नवनिर्वाचित सरपंच बत्ती गुर्जर ने ग्रामीण महिलाओं से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
ग्राम पंचायत कसाने के नगला में नवनिर्वाचित सरपंच ने महिलाओं से संवाद कर शिक्षा और बच्चों में देशभक्ति के संस्कार पर जोर दिया।

नवनिर्वाचित सरपंच बत्ती गुर्जर ग्रामीण महिलाओं के साथ कसाने में नजर आ रही हैं।
ढिंढोरा। ग्राम पंचायत कसाने के नगला की नवनिर्वाचित सरपंच बत्ती गुर्जर ने पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
सरपंच बत्ती गुर्जर ने महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे बालिकाओं की शिक्षा के प्रति जागरूक रहें और उन्हें बेहतर संस्कार दें। साथ ही बच्चों को देशप्रेम की भावना से अवगत कराएं, ताकि उनमें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो।
इस दौरान गांव की महिलाओं ने नवनिर्वाचित सरपंच बत्ती गुर्जर का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। ग्रामीण महिलाओं ने उनका स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में तनु गुर्जर, पिंकी गुर्जर, गुड्डी गुर्जर और रेशम गुर्जर भी मौजूद रहीं। सरपंच बत्ती गुर्जर ने ग्रामीण महिलाओं को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
