बाटोदा पुलिस ने सायबर ठगी के आरोपी मोहित कुमार टटवाल को किया गिरफ्तार
सवाई माधोपुर के बाटोदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 9 लाख के अवैध लेन-देन वाले म्यूल अकाउंट धारक को सायबर अभियान के अंतर्गत पकड़ा।
बाटोदा, सवाई माधोपुर। श्री कैलाश विश्नोई आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर एवं श्री अनिल बेनीवाल आईपीएस पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों का सुपरवीजन एवं नेतृत्व
यह कार्यवाही श्री नीलकमल मीना आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौली व श्री सीताराम मीणा आर.पी.एस. पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास के निकटतम सुपरवीजन में संपन्न हुई। श्री जगदीश चंद्र पु०नि० थानाधिकारी थाना बाटोदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
अपराध का विवरण और गिरफ्तारी
सायबर अभियान के तहत पुलिस द्वारा आमजन को सायबर फ्राड यथा इन्वेस्टमेंट, डमी मैसेज व लोस कवर व मनी हेल्प जैसे मैसेज वगैराह कर धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसी जा रही है।
- आरोपी की पहचान: मोहित कुमार टटवाल पुत्र हनुमान उम्र 21 साल जाति मीना निवासी निवाडिया ढाणी, जीवद थाना बाटोदा जिला सवाईमाधोपुर।
- अपराध का तरीका: अनजान लोगो के साथ इलेक्ट्रोनिक साधनो का उपयोग करते हुये सायबर ठगी करना व अपने बैंक अकाउंट को कमीशन पर देना व बिन्जो एप व लूडो एप्प पर ऑनलाईन गेमिंग खेलना।
- दर्ज मामले: आरोपी को जुर्म धारा 319(2), 318(4) व 61(2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट व 13 आरपीजीओ में गिरफतार कर प्रकरण संख्या 14/2026 पंजीबद किया गया।
वित्तीय लेनदेन का खुलासा
"गिरफतारशुदा आरोपी द्वारा अपने बैंक खाते में पिछले 6 माह में करीब 9 लाख रूपये का लेनदेन होना पाये जाने के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।"
पुलिस टीम के सदस्य
इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
1. श्री जगदीश चंद्र पु०नि थानाधिकारी थाना बाटोदा
2. श्री छोटेलाल सउनि० थाना बाटोदा
3. श्री रतिराम कानि 1492 थाना बाटोदा
4. श्री रामवीर कानि 723 थाना बाटोदा

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
