राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत बरनाला में आयोजित शिविर वर्षों से लंबित भूमि विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान का माध्यम बन गया। शिविर में जाखोलास खुर्द निवासी भूरजी पुत्र गोरधन, रामेश्वर पुत्र गोरधन एवं हरकेश पुत्र गोरधन ने लगभग 20 वर्षों से लंबित अपने खाता संख्या 70, कुल 9 कित्तों एवं 5.43 हेक्टेयर भूमि के आपसी सहमति से विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

शिविर में राजस्व विभाग के पटवारी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक (गिरदावर) ने राजस्व अभिलेखों तथा मौके की स्थिति का परीक्षण किया। सभी सह-खातेदारों की सहमति प्राप्त होने के बाद खाता विभाजन की कार्रवाई मौके पर ही पूर्ण कर दी गई।

वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान होने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अपनी भूमि का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकेंगे और भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की आशंका भी समाप्त हो गई है।

लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों ने गांव में ही पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story