बौंली, बामनवास। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव सरवर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम में भामाशाह एवं समाज सेवा जैसे कार्यों से लगातार जुड़े रहने वाले संजय यादव रसूलपुरा की ओर से विद्यालय के उत्कृष्ट बालक-बालिकाओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तथा गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन को अपने जीवन में उतारकर समाज और परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणेश मीणा, भामाशाह व समाजसेवी संजय यादव रसूलपूरा, सभी शिक्षकगण, भूतपूर्व सरपंच श्री नारायण बेरवा, ग्रामीण दयाराम मीणा, ठेकेदार हनुमान बेरवा, परमेश्वर वैष्णव, राम सिंह मीणा, इंद्राज बेरवा और पूर्व वार्ड पंच रामजीलाल मीणा सहित अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन के बारे में अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान गणेश जी मीणा एवं हेमराज दीक्षित ने विद्यार्थियों को गांधी जी के जीवन, सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ जैसे विचारों से अवगत करवाया।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को गांधी और शास्त्री के जीवन को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। जयंती कार्यक्रम में स्वच्छता, सम्मान और प्रेरणा के माध्यम से विद्यार्थियों को महापुरुषों के विचारों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story