बौंली (सवाई माधोपुर)। आगामी नगर पालिका बौंली नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंद्रा मीणा के आदेशानुसार एवं अनुमोदन के बाद निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों एवं सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

नियुक्त पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पहुंचकर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे फीडबैक लेकर अपनी रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय और ब्लॉक अध्यक्ष को प्रस्तुत करेंगे।

नगर पालिका बौंली चुनाव को लेकर 21 और 22 अगस्त को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका बौंली में नगर निकाय चुनाव को लेकर जनरल मीटिंग आयोजित होगी। वहीं, 22 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। दोनों कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय, विधायक निवास, बौंली में होंगे।

जिला संगठन महासचिव राजेश पहाड़िया द्वारा जारी सूची के अनुसार ब्लॉक प्रभारी शारदा देवी गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष गिरराज मीणा, नगर प्रभारी हाजी जमील खान, नगर अध्यक्ष रामअवतार मंगल, पर्यवेक्षक आर.पी. मीणा, सहपर्यवेक्षक सिराज़ खान, अमान खान, धर्मराज मीणा, सलीम मिर्जा, रामसहाय वर्मा एवं श्योपाल माली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक और आवेदन प्रक्रिया को लेकर सभी कार्यकर्ताओं तथा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की गई है। 21 और 22 अगस्त के कार्यक्रमों के साथ बौंली नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारियों को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story