बैंक ऑफ बड़ौदा ने साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ ग्राहक सुरक्षा को किया सुदृढ़
सवाई माधोपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा ने साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए ’पहचानकॉन’ और ‘स्टे वाइज, एक्ट वाइज’ अभियान के तहत जागरूकता और एडवाइजरी जारी कर ग्राहकों की डिजिटल सुरक्षा सुदृढ़ की। बैंक ने फर्जी विज्ञापनों और संवेदनशील जानकारी साझा करने से सतर्क रहने की सलाह दी।

सवाई माधोपुर, 23 दिसंबर। डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन के बढ़ते चलन के बीच, साइबर धोखाधड़ी ने वित्तीय इको-सिस्टम में ग्राहकों की धनराशियों की सुरक्षा को गंभीर चुनौती के रूप में पेश किया है। इस चुनौती का सामना करते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान और एडवाइजरी जारी करने की दिशा में सक्रिय कदम उठाए हैं।
बैंक का प्रमुख पहल ‘पहचानकॉन’ साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान है। इस अभियान में असली जीवन की घटनाओं पर आधारित रोचक और जानकारीपूर्ण वीडियो तैयार किए गए हैं, जो ग्राहकों को यह समझाने में मदद करते हैं कि अपनी वित्तीय जानकारी की सुरक्षा करना, सतर्क रहना और धोखेबाज़ों की पहचान करना क्यों महत्वपूर्ण है। वीडियो में दिखाए गए विभिन्न धोखाधड़ी के तरीके ग्राहकों को यह चेतावनी देते हैं कि साइबर अपराधी लगातार नए और जटिल तरीकों से लोगों को धोखा देने की कोशिश करते हैं।
इसके अतिरिक्त, बैंक का ‘स्टे वाइज, एक्ट वाइज’ डिजिटल जागरूकता अभियान ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित करता है। इस अभियान के तहत नियमित एडवाइजरी और सुरक्षित बैंकिंग उपाय साझा किए जाते हैं, ताकि ग्राहक जानकार बनें, सावधानीपूर्वक बैंकिंग करें और साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ सक्रिय निवारक कदम उठा सकें।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को फर्जी और भ्रामक विज्ञापनों के प्रति भी सचेत किया है, जिनमें धोखाधड़ी वाले प्रस्तावों के साथ बैंक का नाम, लोगो और वरिष्ठ अधिकारियों की तस्वीर का दुरुपयोग किया जाता है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी ग्राहकों से व्यक्तिगत विवरण, कार्ड की जानकारी, ओटीपी या लॉगिन क्रेडेंशियल नहीं मांगता। ग्राहकों को सुझाव दिया गया है कि वे संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अज्ञात ऐप डाउनलोड न करें और केवल आधिकारिक बैंक चैनलों पर ही भरोसा करें।
साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और ग्राहकों को डिजिटल लेन-देन में सुरक्षित बनाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा समय-समय पर जागरूकता अभियान, स्पष्ट मार्गदर्शन और सार्वजनिक एडवाइजरी जारी कर रहा है। इन पहलुओं से न केवल ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ रही है, बल्कि डिजिटल बैंकिंग के प्रति विश्वास और जागरूकता भी मजबूत हो रही है।
- सवाई माधोपुर बैंक ऑफ बड़ौदा साइबर सुरक्षा जागरूकतासवाई माधोपुर में डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ीबैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सुरक्षा अभियानसवाई माधोपुर ऑनलाइन लेन-देन सुरक्षापहचानकॉन साइबर सुरक्षा वीडियोस्टे वाइज एक्ट वाइज अभियानबैंक फर्जी विज्ञापन चेतावनीसाइबर धोखाधड़ी रोकथाम सवाई माधोपुरBank of Baroda cyber fraud awarenessBaroda bank customer safety initiativeBaroda digital banking securityBaroda fake ad alertcyber fraud prevention campaign Barodaonline banking safety tips Barodacustomer cyber protection Baroda

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
