सवाई माधोपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के सवाई माधोपुर क्षेत्र द्वारा शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय परिसर में 150 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। इस पहल के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को हरित बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

वृक्षारोपण अभियान में बैंक के सवाई माधोपुर क्षेत्र की सभी शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संदेश देना, समाज में वृक्षारोपण के महत्व को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख राम लाल बुनकर ने बैंक के 119वें स्थापना दिवस पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए बैंक की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने उत्कृष्ट ग्राहक सेवा, व्यवसाय विस्तार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह जादौन ने बैंक ऑफ बड़ौदा का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय प्रमुख विकास नारंग, रीजनल बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर डॉ. सत्येन्द्र कुमार, बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। बैंक अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story