अवैध देशी शराब से भरी कार पकड़ी, बामनवास पुलिस ने 3360 पव्वों के साथ दो आरोपियों को दबोचा
बामनवास पुलिस ने पिपलाई ओवर ब्रिज पर अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 3360 पव्वे जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तस्वीर में पुलिसकर्मी और दो संदिग्ध व्यक्ति जब्त शराब के कार्टूनों के पास खड़े हैं।
बामनवास पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक कार जब्त कर उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार से 70 कार्टून में भरे 3360 पव्वे देशी शराब घूमर बरामद किए गए। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया।
यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी IPS, पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा श्री हिम्मत सिंह RPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बौंली और श्री सीताराम मीना RPS, पुलिस उपाधीक्षक, वृत बामनवास के निकट सुपरवीजन में की गई। कार्रवाई श्री हरिमन मीना पु.नि., थानाधिकारी, पुलिस थाना बामनवास के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 01.09.2026 को श्री ओमप्रकाश कानि. 971, पुलिस चौकी पिपलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर श्री मुकेश कुमार स०उ०नि. मय टीम ने पिपलाई ओवर ब्रिज पर नाकाबंदी की। इस दौरान गंगापुर सिटी की तरफ से आ रही सफेद रंग की वेन्यू कार, रजि. नं. RJ 45 CU 5614 को रोककर जांच की गई।
कार की तलाशी के दौरान 70 कार्टून मिले, जिनमें 3360 पव्वे देशी शराब घूमर भरी हुई थी। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस व अनुज्ञापत्र नहीं होने पर पुलिस ने शराब को जब्त कर कब्जे में लिया। कार में सवार दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुक.नं. 207/2026, धारा 112(2) बीएनएस व 19/54 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में अन्य संदिग्धों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश पुत्र श्री चिरंजी बैरवा, जाति बैरवा, उम्र 25 साल, निवासी ग्राम मोर्डा, थाना महन्दवास, जिला टोंक तथा योगेश पुत्र श्री जगदीश, जाति गुर्जर, उम्र 24 साल, निवासी मोहल्ला अलीपुरा, थाना महन्दवास, जिला टोंक के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री हरिमन मीना पु.नि. एसएचओ, पुलिस थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर; श्री मुकेश कुमार सउनि., पुलिस थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर; श्री हेमन्त कुमार सउनि., पुलिस थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर; श्री गोपाल सिंह हैडकानि. 390, पुलिस थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर; श्री चैन सिंह कानि. 989, पुलिस थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर; श्री ओमप्रकाश कानि. 971, पुलिस चौकी पिपलाई, थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर तथा श्री दामोदर कानि. चालक 601, पुलिस थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में श्री ओमप्रकाश कानि. 971, पुलिस चौकी पिपलाई, थाना बामनवास की अहम भूमिका रही। अवैध शराब की खेप के साथ कार जब्ती और दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों के बारे में अनुसंधान कर रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
