बामनवास राष्ट्रीय लोक अदालत में 39 लंबित और 298 प्रिलिटिगेशन मामलों का निस्तारण
तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास द्वारा आयोजित लोक अदालत में आपसी समझाइश से आपराधिक, सिविल और विद्युत विभाग सहित कुल 337 प्रकरणों को सुलझाया गया।

बामनवास में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बेंच सदस्य लालू राम शर्मा और पैनल अधिवक्ता राम सिंह मीणा पक्षकारों को विधिक छूट और आपसी राजीनामे के लाभ समझाते हुए।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के तत्वाधान में तालुका बामनवास पर न्यायालय में लंबित कुल 39 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें आपसी समझाइश और राजीनामे के जरिए वर्षों पुराने विवादों का अंत हुआ। इस विधिक अभियान के तहत प्रिलिटिगेशन स्तर पर भी बैंक, बिजली और पानी के भारी संख्या में मामलों का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित किया गया।
लोक अदालत में प्रकरणों का विस्तृत विवरण
न्यायालय में लंबित जिन 39 प्रकरणों का निस्तारण हुआ, उनमें 32 आपराधिक मामले, 1 सिविल, 1 चैक बाउंस, 4 भरण पोषण के मामले और 1 घरेलू हिंसा का मामला शामिल रहा। इन सभी मामलों को आपसी समझाइश व राजीनामा के माध्यम से अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त, प्रिलिटिगेशन मामलों में 16 बैंक के, 3 जलदाय विभाग और 300 से अधिक विद्युत विभाग के मामले निपटाए गए।
विधिक विशेषज्ञों द्वारा पक्षकारों को प्रोत्साहन
इस विशेष अवसर पर उपस्थित पैनल अधिवक्ता राम सिंह मीणा एवं गठित बेंच के सदस्य लालू राम शर्मा द्वारा लोक अदालत के लाभ बताते हुए पक्षकारान को लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण कराए जाने हेतु प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने संवाद के दौरान बताया कि "न्यायालय फीस वापसी, अपील से छुटकारा, आपसी मनमुटाव का अंत, भाईचारे के भावना, प्रिलिटिगेशन मामलों में बैंक विद्युत एवं जलदाय विभाग की ओर से दी जा रही छूट पर उनके प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कराए जाने हेतु प्रेरित किया।"
समिति अध्यक्ष द्वारा मार्गदर्शन
इस दौरान अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास अंशिका दिनकर द्वारा भी उपस्थित बैंक, विद्युत एवं जलदाय विभाग के प्रतिनिधि एवं आमजन को लोक अदालत मंच के माध्यम से उनके प्रकरणों को निस्तारित कराए जाने हेतु जानकारी प्रदान की गई। लोक अदालत के माध्यम से आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान करते हुए समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने पर बल दिया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
