बहुजन समाज पार्टी, सवाई माधोपुर की जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक 17 अगस्त को मिर्जापुर, गंगापुर सिटी में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं जोन इंचार्ज अमरसिंह बंशीवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रदेश सचिव हरिओम गोगरिया और प्रदेश सचिव राजेश भोजवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जोन इंचार्ज अमरसिंह बंशीवाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जिला सवाई माधोपुर की सभी नगरपालिकाओं में चुनाव लड़ेगी। इनमें सवाई माधोपुर, खण्डार, वजीरपुर, गंगापुर सिटी, बोली और बामनवास शामिल हैं।

उन्होंने पदाधिकारियों को सभी नगरपालिकाओं के प्रत्येक वार्ड में चुनाव की तैयारी करने और वार्डवार पैनल तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में नगरपालिकाओं के सभी वार्डों में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस बैठक के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी ने सवाई माधोपुर जिले की सभी संबंधित नगरपालिकाओं के वार्डों में चुनावी तैयारी को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story